• Sat. Jul 4th, 2026

नाली में फंसी राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा की कार, दूसरी गाड़ी से पहुंचे गोवर्धन

ByVijay Singhal

Dec 20, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। गोवर्धन में राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने के बाद मंगलवार रात गोवर्धन में दर्शन करने आ रहे भजनलाल शर्मा की कार पूंछरी में नाली में फंस गई। इसके बाद वे कार बदलकर गोवर्धन पहुंचे और दानघाटी मंदिर में दर्शन किए। कार फंसने को लेकर अधिकारियों में अफरातफरी मची रही। मुख्यमंत्री का गोवर्धन पहुंचने का कार्यक्रम दोपहर दो बजे का था। राजस्थान के अधिकारी दोपहर में पहुंच चुके थे। रात लगभग दस बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी पत्नी के साथ भरतपुर से कार से पूंछरी पहुंचे। यहां पूंछरी का लौठा मंदिर में दर्शन के बाद दाऊजी मंदिर जा रहे थे। रास्ते में नाली में उनकी कार का पहिया फंस गया। ड्राइवर ने काफी कोशिश की, लेकिन पहिया नहीं निकला। इसके बाद दूसरी कार मंगाई गई। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे। दर्शन के बाद प्रसाद ग्रहण किया और माइक हाथ में लेकर उन्होंने लोगों से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। इसके बाद दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी के दर्शन किए। मुख्यमंत्री बनने से पहले भजनलाल शर्मा अक्सर परिवार के साथ गोवर्धन के मंदिरों में पूजन और परिक्रमा के लिए आते रहे हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.