हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा 18 दिसंबर/ माननीय रोल प्रेक्षक / मंडलायुक्त श्रीमती रितु माहेश्वरी जी ने अर्हता तिथि 01-01-2024 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियो का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारी के सम्बंध में जनपद की द्वितीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह , अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाश्वत त्रिपुरारी, उप जिलाधिकारी महावन नीलम श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी छाता श्वेता, उप जिलाधिकारी मांट प्रीति जैन, उप जिलाधिकारी गोवर्धन मयंक गोस्वामी, उप जिलाधिकारी सदर वैभव गुप्ता, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, समस्त तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। मंडलायुक्त ने समस्त विधानसभा के 20-20 उच्च जोड़ और उच्च विलोपन बूथों के फॉर्म 6 एवं 7 के सर्वाधिक इंक्लूजन/ एक्सक्लूजन वाले क्षेत्रों की सूची का अवलोकन किया। नए फॉर्म , पीडब्ल्यूडी वोटर, यंग/युवा वोटर, सीनियर सिटीजन वोटर, फॉर्म 6, 7 एवं 8 का चेकिंग, बीएलओ द्वारा डोर टू डोर सर्वे एवं रेक्टिफिकेटिन, मार्केड इलेक्टर्स का सर्वे कर सूची बढ़ाए जैसे पूर्व प्रधान, वीआईपी वोटर्स आदि की समीक्षा बैठक की। समस्त विधानसभाओं में कुल मतदाताओं के सापेक्ष महत्वपूर्ण व्यक्तियों और चिन्हित मतदाताओं की बहुत कम थी। इस सूची पर गंभीरता से काम करने और इनकी संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कोई भी वोटर छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि दूर दराज / रिमोट क्षेत्रों में रह रहे लोगों के नाम नहीं छूटने चाहिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व / उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया गया कि जिले में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सुधार कराने से संबंधित अब तक फॉर्म 6 में 59879 आवेदन आये हैं जिसमें 53233 स्वीकृत हो चुके हैं। फॉर्म 7 में 22582 प्राप्त हुए हैं जिसमें 18725 स्वीकृत हो चुके हैं। फॉर्म 8 में कुल 6572 आवेदन आये हैं, जिसमें 4589 स्वीकृत हो चुके हैं। जेंडर रेशियो 970 है। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर ने अवगत कराया है कि उनकी तहसील में इंडियन ओवरसीज का 1 फॉर्म आया था, जिसकी चेकिंग के उपरांत उसे निरस्त कर दिया गया था, क्योंकि उसका नाम पहले से ही शामिल था। *फॉर्म 6 के निरस्तीकरण को लेकर मंडलायुक्त ने सभी विधानसभा की नामावलियों की फ़ाइल का निरीक्षण किया। इस दौरान देखने में आया कि महावन, बलदेव, गोवर्धन और सदर में संबंधित उप जिला अधिकारियों द्वारा गलत तरीके से फॉर्म को निरस्त किया गया। जिस पर मंडलायुक्त ने संबंधित उपजिलाधिकारियों के खिलाफ चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त महोदया ने बैठक में निर्देश दिए कि निर्वाचक नामावलियों के फॉर्म की सभी फॉरमैलिटी पूरी करें। 45 साल से उम्र के ऊपर जितने भी फॉर्म 6 आए हैं उन सभी फॉर्म्स की अलग से लिस्ट बनाकर ईआरओ अपने स्तर से जांच करेंगे। सभी ईआरओ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा विशेष मतदाता की संख्या बढ़ाएं। चुनाव आयोग की गाइडलाइंस को ध्यान में रखकर ही फॉर्म निरस्त किये जायें, साथ ही जितने फॉर्म है निरस्त हो चुके हैं, ईआरओ उन सभी फॉर्म की पुनः जांच करें। उसी के बाद ही प्रमाण पत्र दें। लापरवाही बरतने पर संबंधित ईआरओ के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सभी ईआरओ को अपनी-अपनी विधानसभा में आवेदित सभी फॉर्म का एक प्रतिशत रेंडमली जांच करने हेतु निर्देशित किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
