• Fri. Jul 3rd, 2026

सड़क पर उतरा धनगर समाज, पुलिस से झड़प

ByVijay Singhal

Dec 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। धनगर जाति प्रमाणपत्र बनाए जाने की मांग को लेकर धनगर समाज के लोग  सड़क पर उतर आए। डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने जब इन्हें रोकने का प्रयास किया तो लोगों ने झड़प तक हो गई। धनगर समाज विकास समिति के पदाधिकारी 55 दिन से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। सोमवार को धनगर समाज के लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया। धरना स्थल से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। मौके पर मौजूद पुलिस बल उन्हें मुख्य गेट पर ही रोक दिया। इससे प्रदर्शन में शामिल लोगों में आक्रोश फैल गया। सभी गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इससे कलेक्ट्रेट मार्ग पर जाम लग गया। यातायात व्यवस्था चरमरा गई। ये देखते ही पुलिस टीम बैकफुट पर आ गई। कलेक्ट्रेट का मुख्य द्वार खोल दिया गया। प्रदर्शन में शामिल लोग अंदर घुसे और कार्यालय का घेराव कर लिया। इस दौरान उपाध्यक्ष मुकेश धनगर की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। बाद में डीएम के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया। आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन में शामिल लोग वापस लौट आए। समिति अध्यक्ष सतीश धनगर का कहना है कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी। उनका प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। इस दौरान बलवीर सिंह प्रधान, संजय प्रधान, आनंद धनगर, भूपेंद्र कुमार धनगर, मेदाराम धनगर, रूपेश धनगर, सोमबीर धनगर, तेजपाल, शंकर लाल धनगर, पुनीत धनगर आदि मौजूद रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.