• Sat. Nov 28th, 2026

व्रन्दावन में नगर निगम अब अतिक्रमणकारियों से लेगा शपथपत्र

Byvijay.singhal1233

Dec 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में प्रमुख मार्गाे पर नगर निगम द्वारा लगातार हटाए जा रहे अतिक्रमण के बावजूद मार्गों पर अतिक्रमण बरकरार है। इसे देखते हुए नगर निगम अब अतिक्रमणकारियों से शपथपत्र लेगा और उनका रिकॉर्ड निगम कार्यालय में दर्ज किया जाएगा, जिससे पुन: अतिक्रमण करने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। वृंदावन के मार्गों पर आदतन अतिक्रमण करने वालों पर शिकंता कसने के लिए नगर निगम सख्त कदम उठाने जा रहा हैं। नगर निगम द्वारा वृंदावन में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जब्त किए गए सामान को छुड़ाने के लिए कार्यालय आने वाले अतिक्रमणकारियों से शपथपत्र लेने के बाद ही उनका सामान वापस दिया जाएगा। शपथपत्र में अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति द्वारा पुन: अतिक्रमण न करने और यदि उनके द्वारा भविष्य में किया जाता है तो खिलाफ कार्रवाई की किए जाने की बात दर्ज होगी। इसके साथ ही अतिक्रमणकारियों को आधार कार्ड समेत उनके प्रतिष्ठान संबंधी रिकॉर्ड भी दर्ज किया जाएगा। नगर निगम के संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव ने बताया कि जब तक वृंदावन के मार्गों से अतिक्रमण पूरी तरह से हट नहीं जाता तब तक नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.