• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा के भूतेश्वर इलाके में दहशत, सुबह आंख खुली तो चल रही थी गोलियां; सहम गए लोग

Byvijay.singhal1233

Dec 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा कोतवाली के भूतेश्वर इलाके में सुबह-सुबह लोगों की आंख खुली तो फायरिंग से दहशत फैल गई। एक दो नहीं, बल्कि कई राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान एक गोली यहां घर के शीशे में लगी तो  लोग डर से कमरों में कैद हो गए। सूचना के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां काई नहीं मिला। हालांकि फायरिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। कोतवाली के भूतेश्वर इलाके में कंकाली मंदिर के पास पहलवानों के अखाड़े में सुबह-सुबह कई राउंड फायरिंग हुई। अखाड़े के पास एक घर के शीशे में गोली लगते ही लोग दहशत में आ गए। लोगों ने बताया कि ये घटना सुबह 8:30 बजे के करीब की है। इसके बाद लोगों ने कृष्णा नगर पुलिस चौकी में की शिकायत की। सूचना पर एसपी सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर जांच शुरू कर दी है।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.