• Thu. Jul 2nd, 2026

दुल्हन सी सजी विंटेज कार, गली में रेड कारपेट, मथुरा में अलग अंदाज में किया दूसरी नवजात बेटी का स्वागत

ByVijay Singhal

Dec 16, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। व्रन्दावन में पुरानी प्रथाओं की बेड़ियां तोड़ लोग अब बेटा-बेटी का भेद मिटाने लगे हैं। समाज में पूरी तरह बेटियों के जन्म पर हर परिवार खुश नजर नहीं आता। एक परिवार ने दूसरी बेटी के जन्म को जश्न में बदल दिया। बेटी पैदा हुई, तो घर में दीवाली जैसा माहौल था। अस्पताल से बेटी घर पहुंची, तो विंटेज कार को दुल्हन की तरह सजाया गया। बैंड-बाजा डांस करते स्वजन ने बेटी के स्वागत में रेड कारपेट बिछा दिया। शहर की राया गली निवासी व्यापारी पवन गुप्ता के बेटे आकाश गुप्ता के घर शुक्रवार को उल्लास छाया था। गली में रेड कारपेट बेटी के स्वागत के लिए बिछाया गया। दोपहर को दुल्हन की तरह सजी विंटेज कार में सवार बेटी के बाबा पवन गुप्ता, पिता आकाश गुप्ता व पीछे की सीट पर बैठी बेटी की मां वंदना पांच दिन की बेटी को लेकर जब घर पहुंची तो बैंडबाजा की धुनों पर नाचते फूल बरसाते हुए चल रहे थे।आकाश गुप्ता ने बताया, मैं समाज को संदेश देना चाहता था कि बेटियों के जन्म पर वे मायूस न हों। हमने पहली बेटी का भी स्वागत इसी तरह किया और अब पांच दिन पहले दूसरी बेटी हुई है तो उत्साह में कोई कमी नहीं है। हमें समाज में बेटा-बेटी का भेद मिटाना होगा। कहा पहली बेटी मन्नत छह साल की हो गई है। अब दूसरी बेटी पांच दिन पहले हुई।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.