• Wed. Jul 1st, 2026

गोवर्धन के राधाकुंड में 80 बीघा जमीन की हेराफेरी में दो गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Dec 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के राधाकुंड में कानपुर नगर क्षेत्र के भूमाफिया ने राधाकुंड के भूमाफिया से मिलकर किसानों की बिना जानकारी के 80 बीघा बेशकीमती खेती की जमीन का इकरारनामा लिखवा लिया। पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जुलाई माह में राधाकुंड निवासी चंद्र विनोद कौशिक, प्रमोद, रमाकांत, मोहर पाल, रमेश, सुरेश, अनिल, दुर्गा, भोला, श्रीचंद, ज्ञानचंद, मानसिंह, बाबूलाल, कुंजीलाल, बृज बिहारी मिश्रा ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया था। बताया कि जमुना प्रसाद उर्फ कलुआ निवासी मिश्रान मोहल्ला राधाकुंड और भान सिंह उर्फ भूरा निवासी नगला सपेरा गोवर्धन ने जालसाजी कर खेती की जमीनों का फर्जी तरीके से इकरारनामा लिखवा लिया है। किसान गोपाल बाबू की संयुक्त तहरीर पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के आदेश पर गोवर्धन थाने में भान उर्फ भूरा गुर्जर और जमुना प्रसाद समेत वीरेंद्र यादव पुत्र सिद्धनाथ यादव निवासी-सी बख्तोरिया कानपुर नगर, राहुल सिंह कुशवाह पुत्र रामशरण सिंह निवासी 1363बी-पुरानी बस्ती नोबस्ता कानपुर नगर, योगेंद्र कुमार प्रजापति पुत्र राम बली प्रजापति निवासी एलआईजी-299 जरोली, कानपुर व सुखराम यादव निवासी कानपुर के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया था।

गोवर्धन थानाध्यक्ष विनोद बाबू मिश्रा, चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि भान उर्फ भूरा गुर्जर हाल निवासी राधाकुंड रामलीला में काम करता है। लीला मंचन के दौरान कानपुर के लोगों से उसकी दोस्ती हो गई। भूरा ने जमुना प्रसाद के सहयोग से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर कानपुर नगर निवासी वीरेंद्र यादव, योगेंद्र प्रजापति, सुखराम यादव, राहुल सिंह कुशवाह के लिए एक दर्जन से अधिक किसानों की 80 बीघा खेती की जमीन का इकरारनामा करा दिया। बुधवार को पुलिस ने मास्टर माइंड भान उर्फ भूरा गुर्जर और जमुना प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई शैलेंद्र शर्मा, सर्वेश सिंह, महेंद्र, योगेंद्र किशोर, यशवीर शामिल रहे।
राम मोहन शर्मा, सीओ गोवर्धन ने बताया
भूरा गुर्जर और जमुना प्रसाद ने कानपुर नगर के रहने वाले लोगों के साथ मिलकर 80 बीघा जमीन का किसानों की बिना जानकारी के इकरारनामा कराया था, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.