• Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा-व्रन्दावन नगर निगम ने प्रताप नगर में लगा कैंप, 4.50 लाख वसूले

ByVijay Singhal

Dec 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन के कर विभाग ने बुधवार को अभियान के तहत प्रताप नगर में कैंप लगाकर 4.50 लाख रुपये का गृहकर व जलकर के बकाये की वसूली की। कैंप के माध्यम से लोगों को कर संबंधी समस्याओं का भी समाधान दिया गया। कैश काउंटर व ऑनलाइन माध्यम से कुल 18 लाख रुपये की वसूली की गयी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके गौतम द्वारा चलाए जा रहे बकाया कर वसूली के अभियान व समस्याओं के समाधान के लिए अभियान ने रफ्तार पकड़नी शुरु कर दी है। दूसरे दिन प्रताप नगर में कैंप लगाया गया। यहां पर लोगों की कर संबंधी समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर विभाग के अधिकारियों ने किया। इसके साथ ही नगर निगम में भी कर वसूली व समस्याओं का समाधान किया गया। अकेले प्रताप नगर में 4.50 लाख रुपये के कर की वसूली हुई। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि 31 दिसंबर तक 10 प्रतिशत छूट प्रदान की जा रही है। इसके बाद एक जनवरी से कर वसूली के ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को वनखंडी के वार्ड नंबर 30 स्थित सविता धर्मशाला में कर विभाग द्वारा कैंप लगाया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.