• Wed. Feb 18th, 2026

अयोध्या में संपन्न हुई अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक । कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुए

ByVijay Singhal

Dec 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक विगत 10 एवं 11 दिसंबर को श्रीजानकी महल ट्रस्ट, अयोध्या में संपन्न हुई।जिसमें महासभा के नगर अध्यक्ष आचार्य रामविलास चतुर्वेदी के सानिध्य में सभा के पदाधिकारी कार्यकारिणी के मीटिंग में भाग लेने पधारे।कार्यकारिणी की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्य पंडित गोपाल दत्त शर्मा ने की।जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुए।
कार्यकारिणी की बैठक में सर्वप्रथम सरकारी सुविधाओं में जातिगत आधार बंद करने पर विचार विमर्श करके प्रस्ताव प्रशासन तक भेजने पर चर्चा हुई।भारतीय संस्कारों की समस्त हिंदुओं तक प्रचारित प्रसारित करने पर विचार विमर्श कर संगठन के लोगों को दायित्व प्रदान किया गया।
आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने कार्यकारिणी की मीटिंग में प्रस्ताव रखा कि ब्रज भूमि श्रीधाम वृंदावन को धार्मिक तीर्थ क्षेत्र ही रहने दिया जाए।यह केवल पर्यटक स्थल ना बने इस पर विचार विमर्श होने के बाद प्रस्ताव प्रशासन को भेजा जाएगा।आज वृंदावन में तीर्थ यात्रियों से अधिक पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिसमें ब्रज की संस्कृति तथा व्रज की धार्मिकता के प्रति उनके अंदर किसी भी प्रकार का आदर भाव दिखाई नहीं देता।यमुना आचमन ब्रज के समस्त देवालयों के दर्शन वृंदावन की परिक्रमा वृंदावन के संतों की सेवा भजन कीर्तन आदि का अभाव दिखाई देता है।यह ब्रज की महिमा को बढ़ाने में कारगर नहीं है।इसलिए व्रज के प्राचीन स्वरूप को यथा स्थिति में रखा जाए तथा इसमें और वृद्धि की जाए यह प्रस्ताव सभी ने ध्वनि मत से पास किया। इसके साथ युवा शक्ति में हिंदू सनातन धर्म के सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्कारों तथा उनके प्रति जिम्मेदारियां पर विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेके गौड, पंडित देवदत्त शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री पंडित हरिओम शर्मा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विषन कौशिक, राष्ट्रीय महामंत्री प्रचार तरुण मिश्रा, संयोजक बौद्धिक प्रकोष्ठ सम्मिता शास्त्री, अर्जुन वासतोला (नेपाल), श्रीमती दिग्विजय दीक्षित, देवेंद्र भारद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर शर्मा, मथुरा जिलाध्यक्ष जगदीश सुपानिया, रामकुमार तिवारी, पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ, डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, ईश्वरचंद्र रावत, यदुनंदनाचार्य, बालकिशन शर्मा उर्फ बालो पंडित, गिर्राज शरण शर्मा (कुल्लू), रमेश गौतम आदि अनेकों लोग उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.