• Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा। 51 हजार अनुदान के लालच में विवाहित बने कुंवारे

ByVijay Singhal

Dec 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी8 न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के सत्यापन में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अनुदान के लालच में कुंवारे भी विवाहित बनकर आवेदन कर रहे हैं। कई नाबालिगों ने भी 51 हजार रुपये का अनुदान लेने के लिए शादी के लिए आवेदन कर दिया था। जांच के बाद अपात्र पाए गए करीब 100 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत समाज कल्याण विभाग को शहर और देहात से अब तक 750 आवेदन मिल चुके हैं। सत्यापन के दौरान 263 आवेदक पात्र मिले हैं, जबकि करीब 100 आवेदक अपात्र पाए गए हैं। इनमें से 50 से ज्यादा आवेदक ऐसे थे, जिनकी शादी पहले ही हो चुकी थी, फिर भी 51 हजार रुपये के लालच में सामूहिक विवाह योजना में शादी करने के लिए आवेदन कर दिया था। कुछ नाबालिगों ने भी अनुदान के लालच में शादी के लिए आवेदन किया था। जब बीडीओ आवेदनों का सत्यापन करने के लिए मौके पर पहुंचे तो मामला खुल गया। अपात्र मिलने पर सभी के आवेदन निरस्त कर दिए गए। इसके अलावा आवेदन पत्र अपूर्ण होने की वजह से भी कई आवेदन निरस्त किए गए हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 18 दिसंबर को बीएसए कॉलेज में किया जाएगा। अधिकारियों ने आयोजन से जुड़ी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी बीडीओ को आवेदनों का सत्यापन शीघ्र करने के लिए निर्देशित किया है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।
इस वर्ष 1400 आवेदकों को योजना का लाभ दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष विभाग को शहर और देहात क्षेत्र से अब तक 750 आवेदन ही मिल पाए हैं। आवेदनों की संख्या में कमी से अधिकारी परेशान हैं। लगातार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। पात्र लोगों से योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अपील कर रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.