• Tue. Feb 17th, 2026

सामूहिक दुष्कर्म से मुकरी पीड़िता, पिता से ही बताया जान को खतरा

ByVijay Singhal

Dec 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में नया मोड़ आ गया है। छात्रा ने मजिस्ट्रेटी बयान में साफ तौर पर कहा है कि उसके साथ कोई वारदात नहीं हुई। पिता द्वारा नामजद कराए आरोपियों में से एक से उसकी दोस्ती थी, जो कि पिता को नागवार थी। उसने पिता से खुद को खतरा भी बताया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छात्रा को नारी निकेतन भेज दिया है। इधर, पुलिस ने मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट लगा दी है। 17 वर्षीय किशोरी के पिता ने 16 नवंबर को आरोप लगाया था कि उनकी बेटी घर से विद्यालय को निकली थी। रास्ते में गांव का युवक गौरव उसे जबरन घर में खींच ले गया। पुत्री के साथ वहां पहले से मौजूद अन्य तीन युवक और गौरव ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। एसपी देहात त्रिगुण बिषेन के अनुसार छात्रा के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट लगा दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.