हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तांगा स्टेंड के समीप गोविंदी देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय को चोरों ने निशाना बनाया।
चोरों ने विद्या के मंदिर को भी नहीं छोड़ा। स्कूल के गेटों पर लगे तालों को तोड़कर चोर मिड-डे-मील के बर्तन, रजिस्टर और घंटा को चुरा ले गए। प्रधानाध्यापिका की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। तांगा स्टेंड के समीप गोविंदी देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय को चोरों ने निशाना बनाया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी बघेल ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि सात दिसंबर की रात को अज्ञात चोरों ने स्कूल के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कक्षा का भी ताला तोड़ दिया और उसमें रखी अलमारी का कुंदा तोड़ कर मिड डे मील की स्टील की 40 थाली, पीतल का लोटा, दो कुर्सी और स्कूल का पीतल का घंटा चोरी हो गया। सुबह स्कूल पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। चोरी होने पर उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जांच पड़ताल की। इस संबंध में प्रधानाध्यापिका ने रंगजी पुलिस चौकी पर तहरीर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
