• Mon. Feb 16th, 2026

25 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब सहित एक पकड़ा

ByVijay Singhal

Dec 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना कोसीकलां के अंतर्गत हाइवे स्थित कोटवन चौकी पर वाहन चैकिंग के दौरान थाना पुलिस ने 25 पेटी अवैध हरियाणा मार्क शराब सहित एक युवक को कार सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। रविवार की प्रातः थाना पुलिस हाइवे स्थित कोटवन चौकी पर स्टापर लगाकर वाहन चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरियाणा की ओर से तेज गति से आ रही एक कार को रुकने का ईशारा किया तो चालक कार को छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने युवक को घेर कर पक़ड़ लिया। जब कार की तलाशी ली तो कार से 25 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई, जिसे पकड़ा गया युवक अपने गांव रान्धेरा ले जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक अरून कुमार ने बताया कि युवक ने अपना नाम देवी सिंह पुत्र भिक्को गांव रान्धेरा थाना शेरगढ़ बताया हैं। शराब को जब्त कर कार को सीज कर दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.