हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चौकी शाहपुर के अन्तर्गत आने वाले गांब शेरनगर में यमुना में अवैद्य खनन कर बालू ले जा रहे खनन माफिया एवं ग्रामीणों के मध्य माफिया द्वारा किसानों की फसल को खराब किये जाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों के मध्य लाठी-डंडे चलने के साथ ही फायरिंग भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख खनन माफिया भूमिगत हो गये। शहीद हेमराज के गांव शेरनगर में पिछले कई दिन से खनन माफिया किसानों की फसल को वाहन चला कर बर्बाद कर रहे हैँ। जिसको लेकर माफिया एव ग्रमीणों में कई बार विवाद हो चुका हैं। शनिवार की देर सायं एक बार दोनों पक्ष पुनः आमने सामने आ गये और दोनों के मध्य गाली-गलौज के साथ लाठी डंडे चलने लगे और फायरिंग शुरू हो गयी। इसी दौरान ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर माफिया खादर में भाग गये। प्रभारी निरीक्षक अरून कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी। पिछले कई दिन से पुलिस गांव में जा रही है। फायरिंग की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
