• Sun. Feb 15th, 2026

मतदान प्रत्येक भारतीय का अधिकार न चूके मतदान करने में,स्वीप नोडल प्रभारी किरन चौधरी

ByVijay Singhal

Dec 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा मतदाता साक्षरता क्लब,चमेली देवी इंटर कॉलेज सिहोरा के द्वारा  मतदाता जागरूकता  मेला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीमती किरण चौधरी  व  श्री हेमंत  नायब तहसीलदार महावन एवं मास्टर ट्रेनर डॉक्टर अखिलेश यादव के सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियों के  द्वारा  विद्यार्थियों व ग्रामीण नागरिकों को प्रजातंत्र में वोट का महत्व तथा इसकी आवश्यकता के विषय में जागरूक किया गया। वोट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रीमती चौधरी ने समस्त मतदाताओं का अनिवार्य मतदान आवश्यक बताते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी की सहभागिता  सुनिश्चित होना आवश्यक है, तभी चुनाव आयोग का मोटो- “कोई मतदाता ना छूटे”  हमें प्राप्त हो सकता है। डीपीआरओ किरण चौधरी ने कहा कि मतदान करना सभी का अधिकार है तथा मतदान से हम अपनी मनपसंद सरकार को चुन सकते हैं तथा सरकार में अपनी सहभागिता दर्ज कर सकते हैं। डॉ अखिलेश यादव ने बताया कि कोई मतदाता ना छूटे इसके लिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार समस्त विद्यालय व महाविद्यालय में वोटर तथा फ्यूचर वोटर के लिए एवं कामकाजी लोगों के लिए वोटर अवेअरनेस फोरम  तथा अन्य  युवा  बुजुर्ग तथा ग्रहणी मतदाताओं के लिए चुनाव पाठशाला  बीएलओ के माध्यम से प्रत्येक बूथ पर चलाई जाती है। स्वीप नोडल ने बताया कि सभी शहरी व ग्रामीण मतदाता इन संस्थाओं के माध्यम से स्वतंत्र, निष्पक्ष व  निर्भीक मतदान के अपने अधिकार को जानकर  लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना संपूर्ण सहयोग कर सकते हैं। नायब तहसीलदार महावन हेमंत कुमार ने लोकतंत्र के इस महापर्व को अपने  सहयोग के साथ सफल बनाने के लिए सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। डॉ कमल कौशिक  ने सपनों का भारत बनाने में सभी की सहभागिता पर बल दिया
 इस अवसर डॉ कमल कौशिक,  श्याम वीर सिंह,भवानी शंकर जागिड़, उमेश जी, हरीश कुमार श्रीमती रश्मि शर्मा सहित ग्रामीण नागरिक व  समस्त विद्यालय स्टाफ छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।  प्रधानाचार्य श्री राम प्रकाश निषाद ने उक्त कार्यक्रम का संचालन किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.