• Sun. Feb 15th, 2026

गेहूं की फसल पर कीट और गिडार का हमला, सूखने लगे पौधे

ByVijay Singhal

Dec 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील और गोवर्धन क्षेत्र के किसान गेहूं की फसल में कीटों के हमल से परेशान है। पहली सिंचाई के बाद ही गेहूं की फसल सूखने लगी है। पत्तियों को कीट एवं गिडार नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने कृषि अधिकारियों से समाधान की गुहार लगाई है। नौहझील क्षेत्र के गांव भूरेका निवासी प्रगतिशील किसान सुधीर अग्रवाल ने बताया कि गेहूं के पौधों के सूखने की समस्या आ रही है। इससे अधिकतर किसान परेशान हैं। कृषि अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है। फोटो भी भेजे हैं। गोवर्धन क्षेत्र के गांव अड़ींग निवासी जिला गंगा समिति सदस्य दिलीप यादव ने बताया कि इस समस्या से ज्यादातर किसान परेशान है। गेहूं की फसल में पहले पानी लगने से पूर्व ही पौधों के मरने की समस्या उत्पन्न हो रही थी। कुछ जगहों पर पत्तों की कटनी की स्थिति उत्पन्न हो रही है। कहीं-कहीं धान की सुंडी ने भी गेहूं की फसल को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। तालगढ़ी के किसान रविंद्र रावत ने बताया कि गेहूं की पत्तियों को कीट एवं गिडार नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि गेहूं की फसल में पत्तियों को कीट और गिडार से बचाने के लिए प्रोफेनोफॉस 40 प्रतिशत और साइपरनैथीन 4 प्रतिशत की मात्रा 250 एमएल. प्रति एकड़ की दर से 200 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। इस मौसम में पत्तियों के नीचे सफेद पाउडर जैसा दिखाई दे तो उसकी रोकथाम के लिए कार्यन्डाजिम 12 प्रतिशत और मैनकोजेय 63 प्रतिशत की 250 ग्राम मात्रा 500 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें। इस संबंध में मोबाइल नंबर 9452247111 या 9452257111 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.