हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमणकारियों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है। कोतवाली पुलिस ने पहले चरण में बांकेबिहारी मंदिर को जाने वाले मार्ग पर विद्यापीठ चौराहे से लेकर ओमेक्स सिटी तक अतिक्रमणकारियों पर अंकुश लगाने की तैयारी कर ली है। कोतवाली पुलिस नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित करेगी और उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एक बार अतिक्रमण हटने के बाद दोबारा अतिक्रमण न होने देने के लिए निर्धारित मार्ग पर उस थाना क्षेत्र के एसआई और सिपाही जिम्मेदार होंगे। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि पहले चरण में विद्यापीठ चौराहे से ओमेक्स तक अतिक्रमण नहीं होेने दिया जाएगा। इतना ही नहीं तैनाती प्वाइंट से सौ मीटर के दायरे में सिपाही और एक किलोमीटर के दायरे में दरोगा अतिक्रमण के लिए जिम्मेदार होगा। अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित सिपाही और दरोगा के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
