हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में कीटनाशक दवाई की कंपनी में सैल्स मैनेजर ने ननिहाल के रिश्तेदारों से लेनदेन को लेकर विषाक्त पदार्थ खा लिया।
35 वर्षीय मैनेजर की उपचार के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई। मृतक ने अपने सुसाइड नोट में तीन लोगों का नाम लिखा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पैतृक गांव सोंन में लोग गमजदा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना मगोर्रा के गांव सोंन निवासी महीपाल उर्फ गब्बर पिछले कई वर्ष से मथुरा की मीरा विहार काॅलोनी में पत्नी अनीता व दो बेटो चोंटी व मोंटी के साथ रह रहा था। महीपाल फसलों के कीटनाशक दवा की कंपनी एडविक क्राॅप साइन में सेल्स मैनेजर के रूप में कार्यरत था। आरोप है कि महीपाल के ननिहाल पक्ष के तीन रिश्तेदारों से रुपये का लेनदेन था। रुपये न मिलने व रिश्तेदारों की धमकी से तंग आकर शुक्रवार को महीपाल ने विषक्त पदार्थ खा लिया। परिजन उसे अस्पताल में ले गए। शनिवार सुबह करीब 6 बजे उपचार के दौरान महीपाल मौत हो गई। मृतक ने अपने सुसाइड नोट में तीन रिश्तेदारों के नाम लिखे हैं। डराने व धमकाने की बात भी कही गई है। पुलिस सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। थाना हाईवे के प्रभारी उमेशचंद त्रिपाठी ने बताया कि मृतक का ननिहाल पक्ष के लोगों से लेन-देन था। तीन रिश्तेदार रुपये लेने के बाद लगाकर धमकी दे रहे थे। इस बात को मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
