• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा।हेलीकॉप्टर ले दुल्हन के विदा कराकर लाया दूल्हा, आसमान में उड़ते हुए दाऊजी मंदिर पर कराई फूलों की वर्षा

Byvijay.singhal1233

Dec 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बलदेव में श्रीदाऊजी महाराज मन्दिर में नवविवाहित जोड़ा शादी के बाद दर्शन करने आया। दर्शन से पहले श्रीदाऊजी मंदिर के ऊपर हेलीकॉप्टर से परिक्रमा करते हुए फूलों की वर्षा की।  इसके बाद श्रीदाऊजी महाराज और रेवती मैया के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। नवविवाहित जोड़े को देखने भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा व दर्शन करने आए नवविवाहित जोड़ा चर्चा में रहा। आगरा के ककरैंठा निवासी बनवारीलाल यादव की श्रीदाऊजी महाराज में विशेष आस्था व श्रृद्धा है। उन्होंने अपने नाती सूर्यांश यादव पुत्र नाहर सिंह की शादी 9 दिसंबर को आगरा में साधना के साथ हुईं हैं। बनवारी लाल यादव की इच्छा थी कि सबसे पहले नाती सूर्यांश यादव और उनकी नतबहू साधना श्रीदाऊजी महाराज मन्दिर पर फूलों की वर्षा कर श्रीदाऊजी महाराज के दर्शन कर अपने घर आगरा आएं। इसके लिए उन्होंने विशेष रूप से अनुमति लेकर हेलीकॉप्टर से अपने नाती सूर्यांश यादव व नतबहू साधना को हैलीकॉप्टर से लेकर आए। सबसे पहले उन्होंने हेलीकॉप्टर से श्रीदाऊजी महाराज मन्दिर पर फूलों की वर्षा की, फिर नवविवाहित जोड़े ने श्रीदाऊजी महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान भारी भीड़ नवविवाहित जोड़े व हेलीकॉप्टर को देखने को भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान बनवारी लाल यादव, रिसीवर आरके पांडेय, नाती सूर्यांश यादव व नतबहू साधना ने फूलों की वर्षा हेलीकॉप्टर से की।
हेलीकॉप्टर ने चार पांच चक्कर लगाते हुए फूलों की वर्षा की। इस मनोहारी दृश्य को देखकर सभी खुश नजर आए।  हेलीपैड पर भीड़ लग गई। इस अवसर पर मधूसुदन पांडेय, थानाध्यक्ष संजय त्यागी, सेवायत जुगल पांडेय, उपेंद्र पांडेय, ब्रजवासी पांडेय, त्रिलोकी पांडेय, गोपाल पांडेय, प्रबन्धक केपी सिंह तोमर, रामकिशन पांडेय आदि लोग उपस्थित थे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.