हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में रंगजी पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित ब्रह्मकुड के पास एक खोखे में आग लग गई। खोखे के साथ-साथ उसमें रखी पेट्रोल की बोतल और सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। देर रात ब्रह्मकुंड निवासी कैलाशी के खोखा में अचानक आग लग गई। खोखा में मोटरसाइकिल एवं साइकिल की मरम्मत करने का सामान रखा था। आसपास के लोग घरों से बाहर निकले और पानी डालकर आग पर काबू पाने का जतन करने लगे, लेकिन देखते ही देखते खोखा और उसमें रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। बताया जा रहा है कि खोखा में पेट्रोल और नाइट्रोजन गैस का सिलिंडर भी रखा था। गनीमत यह रही कि सिलिंडर फटा नहीं और बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंचे रंगजी पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार ने जांच पड़ताल की। खोखा मालिक कैलाशी ने बताया स्थानीय लोगों के लिए वह मोटर साइकिल से निकालकर पेट्रोल भी बेचते हैं। एक लीटर पेट्रोल 120 रुपएये का देते हैं। खेखा में आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। करीब बीस हजार रुपये का सामान जल गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
