• Wed. Nov 4th, 2026

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पानी लेने उतरा यात्री ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंसा

Byvijay.singhal1233

Nov 2, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जंक्शन पर एक यात्री की जान उस समय आफत में पड़ गई, जब वह ट्रेन से पानी लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतरा। बताया गया है कि उसी समय ट्रेन चलने लगी। ट्रेन छूटने की हड़बड़ाहट में वह तेजी से बोगी में चढ़ा, लेकिन तभी उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंस गया। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तुरंत ही ट्रेन को रुकवा दिया गया, जिससे यात्री की जान बच गई। नई दिल्ली से आ रहे सुनील कुमार साहू मथुरा जंक्शन पर पानी लेने को उतरा। अभी वह पानी लेकर ट्रेन में चढता उससे पहले ही ट्रेन चल दी। जिससे उसका पैर फिसल गया और ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच आ गया। वह नीचे गिर गया। इसी दौरान ट्रेन में मौजूद उसके साथियों ने ट्रेन की चेन खींच दी और ट्रेन रुक गई। जीआरपी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि यात्री के कोई चोट नहीं आई वह सुरक्षित है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.