• Fri. Nov 27th, 2026

प्राचीन योगमाया मंदिर का वार्षिकोत्सव 15 अक्टूबर को

Byvijay.singhal1233

Oct 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में सेवाकुंज क्षेत्र स्थित प्राचीन योगमाया मन्दिर में भगवत प्रेम प्राप्ति वार्षिक महोत्सव का आयोजन संत प्रवर भक्ति वेदांत स्वामी मधुसूदन महाराज (विश्वबंधु) के पावन सानिध्य में 15 अक्तूबर 2023 को सायं 5 बजे से आयोजित किया गया है।
इसकी जानकारी देते हुए महोत्सव के मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि इस अवसर पर योगमाया की प्रतिमा का पूजन-अर्चन किया जाएगा।साथ ही छप्पन भोग भी निवेदित किए जाएंगे।इसके अलावा हरिनाम संकीर्तन एवं संत-विद्वत सम्मेलन आदि भी होगा।जिसमें ब्रज के प्रख्यात संतों के अलावा देश-विदेश के असंख्य भक्त-श्रृद्धालु भाग लेंगे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.