• Sun. Feb 15th, 2026

गोल्फ कार्ट से उठाइए गिरिराज, व्रन्दावन की परिक्रमा का लुत्फ

ByVijay Singhal

Oct 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रद्धालु अब गोल्फ कार्ट से सप्तकोसीय परिक्रमा करने के साथ ही विभिन्न मंदिरों तक पहुंच सकेंगे। श्रीबांकेबिहारी सहित विभिन्न मंदिरों तक पहुंचने में गोल्फ कार्ट मददगार बनेगी। इसके साथ ही ई-रिक्शा से होने वाले जाम से भी कुछ हद तक निजात मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गेट नंबर 3 से गोल्फ कार्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने महाराष्ट्र की खलटकर कन्सट्रक्शन इन्फ्रा प्रालि. के साथ गोल्फ कार्ट संचालन का अनुबंध किया है। पीपीपी मॉडल पर फिलहाल यह कंपनी 30 गोल्फ कार्ट का संचालन करेगी। वृंदावन में गोल्फ कार्ट दिल्ली की ओर से नेशनल हाईवे-19 से आने वाले यात्रियों को रुक्मिणी विहार स्थित मल्टीलेवल पार्किंग पर मिलेगी। यहां से प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, श्रीबांकेबिहारी, रंगजी, मदनमोहन, गोविंददेव तक का सफर गोल्फ कार्ट से होगा। नोएडा से यमुना एक्सप्रेस-वे के माध्यम से वृंदावन आने वालों को गोल्फ कार्ट दारुल पार्किंग पर मिलेगी। गोवर्धन में इनका संचालन गोवर्धन प्रवेश मार्ग से संपूर्ण परिक्रमा मार्ग में होगा। ई-वाहन होने के कारण इसके लिए चार्जिंग स्टेशन भी बनाया जाएगा। फिलहाल कंपनी से 10 साल के लिए अनुबंध किया गया है। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने बताया कि फिलहाल 4 से 14 सीटर गोल्फ कार्ट का संचालन किया जाएगा। वृंदावन में 12 हजार ई-रिक्शा श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रही है। प्रशासन के तमान प्रयास इस समस्या का अब तक समाधान नहीं खोज सके हैं। इसका मुख्य कारण वृंदावन में 12 हजार से अधिक ई-रिक्शा का संचालन बताया जा रहा है। शनिवार और रविवार को तो यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.