हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। CM योगी बुधवार को मथुरा पहुंचे। वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामोद्योग केंद्र में कामगार महिलाओं से बातचीत की। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर 4 दिवसीय किसान मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा,”ब्रज भूमि ने अनेक महापुरुष समाज और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किए हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार का अवसर दे रही है। सरकार किसानों के लिए काम कर रही है। किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा।

जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह पर तीर्थनगरी मथुरा के फरह स्थित दीनदयाल धाम में मेला एवं प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें शामिल होने के लिए सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय को नमन किया। सीएम सुबह करीब 11.35 बजे फरह पहुंचे। यहां दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद ग्रामोद्योग केंद्र का भ्रमण, जन्मोत्सव मेले एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। सीएम किसानों के साथ जनसभा स्थल पर संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी ने किसान सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि खड़ी फसल किसी आपदा की चपेट मे आ जाए तो किसान को आसानी से मुआवजा मिले, इसकी व्यवस्था की गई है। उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार आते ही लघु और सीमान्त किसानों का ऋण माफ किया गया। हमने किसान सम्मान निधि योजना शुरु किया। प्रदेश के जिलों में छाता चीनी मिलो की व्यवस्था फिर से शुरु की गई। प्रदेश में निवेश की नई संभावनाओं को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं। मुझे यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है। ग्राम स्वरोजगार का सबसे अच्छा उदाहरण यहां मिल रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि ब्रज भूमि मे पांच हजार वर्ष पहले श्रीकृष्ण ने न्याय की स्थापना के लिये लीलाएं की थीं। ब्रज भूमि मे कण-कण में प्रभु का वास है। यहां देश-दुनिया के लोग आते हैं। वहीं, पीएम मोदी अपने नेतृत्व में भारत को नई ऊंचाई तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।सीएम मंच पर पहुंचे तो लोग उनके सम्मान में खड़े हो गए। लोगों में सीएम का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा था। लोगों में सीएम को मोबाइल में कैद करने की होड़ दिखी। इसके बाद 15 मिनट अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। फरह में किसान संगोष्ठी को संबोधित करने के बाद सीएम योगी आदित्यानाथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे।
Hश्रीकृष्ण जन्म स्थान पर दर्शन करने के बाद सीएम ने गोल्फ कार्ट को हरी झंडी दिखाई। यहां बांके बिहारी दर्शन और गोवर्धन परिक्रमा मार्ग को संचालित होने वाली गोल्फ काटों का लोकार्पण किया। इसके बाद जन्मभूमि में दर्शन-पूजन के बाद 2.35 बजे रवाना होंगे। सीएम के दीनदयाल धाम में आयोजित कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए छह प्रवेश-निकास द्वार बनाए गए हैं, जिससे वहां जुटने वाली भीड़ को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सभी द्वार पर चेकिंग की व्यवस्था कड़ी की गई है। संदिग्धों पर सादा वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी निगाह रख रहे हैं। इसके अलावा सीएम की जनसभा में काले कपड़े ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जो लोग काले कपड़े पहन कर पहुंचे उनका जनसभा स्थल में प्रवेश नहीं दिया गया। डीएम स्तर से मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। वहीं, एसएसपी ने एक दर्जन से अधिक इंस्पेक्टर-सीओ, 200 से अधिक दरोगा, हेड कांस्टेबल, सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गयी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
