हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष अतुल चौधरी के नेतृत्व में संघ के संस्थापक शंभूनाथ वर्मा को याद कर शिक्षणेत्तर संघ का स्थापना दिवस मनाया गया, संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा एवं संजय पुंडीर के निर्देशन में प्रदेश भर में संघ का स्थापना दिवस मंगलवार को शंभूनाथ वर्मा को उनकी जयंती पर याद करके मनाया गया। इस अवसर पर जनपद में शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष अतुल चौधरी के नेतृत्व में आर्य कन्या इंटर कॉलेज मथुरा में संघ के संस्थापक शंभू नाथ वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, इस दौरान संस्था प्रबंधक श्याम बिहारी शास्त्री, संस्थाध्यक्ष दीपा चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा0 सतेंद्र सिंह, जिला मंत्री विनोद कुमार शर्मा, संगठन मंत्री हेमंत कुमार सारस्वत, आशीष कुमार आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
