• Fri. Nov 27th, 2026

दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं समाप्त

Byvijay.singhal1233

Oct 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में तैनात दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को काम में लापरवाही बरतना भारी पड़ गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने दोनों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। एक कार्यकर्ता एक साल से बिना बताए गैरहाजिर थी, जबकि दूसरी अपने पदीय दायित्वों का सही तरह से निर्वहन नहीं कर रही थी। बाल विकास परियोजना बल्देव के आंगनबाड़ी केंद्र नंदूगढ़ी पर तैनात कार्यकर्ता सोनिया एक साल से बिना बताए गैरहाजिर थी। ग्राम प्रधान और बाल विकास परियोजना अधिकारी की आख्या पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने उसकी सेवाएं समाप्त कर दी है। दूसरी कार्यकर्ता शशिप्रभा फरह आंगनबाड़ी केंद्र चौकीपुरा पर तैनात थी। वह पदीय कार्यों में लगातार लापरवाही बरत रही थी। जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया कि पदीय कार्य में लापरवाही बरतने पर दोनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.