• Mon. Feb 16th, 2026

भाजपाइयों ने किया महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी का स्वागत

ByVijay Singhal

Oct 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।भारतीय जनता पार्टी महानगर होली गेट मंडल का कार्यकर्ता परिचय व स्वागत समारोह अग्रवाल धर्मशाला भरतपुर गेट पर किया गया। इसमें महानगर अध्यक्ष बनकर होली गेट मंडल में प्रथम बार आने पर घनश्याम लोधी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।वहीं महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने लोकसभा चुनाव में जीत का संकल्प दोहराया। लोधी ने कहा कि भाजपा सरकारें गरीब, व्यापारी, किसान व कमजोर वर्ग के लिए कार्यरत है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हो रहा है। लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को भाजपा को 400 पार पहुंचना है। मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल ने कहा कि लोकसभा में मंडल सभी  कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से कार्य करेंगे ।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कृष्णमणि सूबेदार ने किया।
इस अवसर पर  महानगर महामंत्री राजू यादव महानगर मंत्री राजेंद्र पटेल  पूर्व महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु मदन मोहन श्रीवास्तव विजय शर्मा मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा यशराज चतुर्वेदी गिरधारी लाल अग्रवाल कुंज बिहारी भारद्वाज ललित अग्रवाल विवेक शर्मा नितिन चतुर्वेदी विजय शर्मा संजय शर्मा  नरेश शर्मा  राजेंद्र सिंह होरा, पूर्व पार्षद राजेश सिंह पिंटू पार्षद हनुमान पहलवान महिला मोर्चा अध्यक्ष तनुजा चतुर्वेदी  सहित सभी सेक्टर संयोजक बूथ अध्यक्ष वह कार्यकर्ता उपस्थित थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.