हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार हर स्तर पर विकास को पहुंचाने में जुटी हुई है। शहर हो या देहात, सभी जगह मूलभूत विकास को गति दे रही है। कैबिनेट मंत्री सोमवार को गांव जाब में रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत देहात में विद्युत समस्या के समाधान के लिए 250 करोड़ की योजना के शुभारंभ के मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। योजना के माध्यम से किसानों को निर्बाध विद्युतापूर्ति मिल सकेगी। प्रथम चरण में सौ और द्वितीय चरण में 150 करोड़ के कार्य होंगे। इनमें गांव रांधेरा एवं हुसैनी में दो नए बिजली घरों का निर्माण, गांव कामर, यूपीएसआईडीसी, फालैन, पैगांव, छाता, बढ़ा बांगर, चौमुहां के बिजली घरों की क्षमता वृ़द्धि की जाएगी।
200 किलो मीटर की नई लाइनें डाली जाएंगी। 24 करोड़ की लागत से दस हजार नए विद्युत खंले लगाए जाएंगे। गांवों में अधिभार की समस्या का समाधान करने के लिए 70 करोड़ की लागत से 1500 नए ट्रांसफार्मर भी रखे जाएंगे। मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने बताया कि देहात की विद्युत समस्या के संपूर्ण समाधान के लिए सरकार की यह योजना मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान अधिशाषी अभियंता एनपी सिंह, करमवीर सिंह, राजवीर सिंह, एसडीओ सर्वज्ञ श्रीवास्तव, कीर्ति कुमार, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
