• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा में शुरू हुई रामलीला:मुकुट पूजन कर निकाली गणेश शोभायात्रा, 21 दिन चलेगा आयोजन

ByVijay Singhal

Oct 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री रामलीला सभा के तत्वावधान में मुकुट पूजन व भव्य गणेश शोभायात्रा के साथ 21 दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को हुआ। महानगर में निकाली गई गणेश शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। पहले दिन रविवार को सायं सात बजे गोस्वामी तुलसीदास जीवन चरित्र की लीला का मंचन श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लीला मंच पर होगा। श्रीरामलीला सभा के तत्वावधान में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लीला मंच पर श्री गणेशम्बिका व षोडश मातृका, वरुण, पंचोमकार, नवगृह, कलश पूजन गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, कन्हैया लाल बजाज, सभापति जयन्ती प्रसाद अग्रवाल, उप सभापति जुगल किशोर अग्रवाल, नन्द किशोर अग्रवाल, प्रधानमंत्री मूलचन्द गर्ग, उप प्रधानमंत्री प्रदीप कुमार सर्राफ पीके, विजय कुमार सर्राफ किरोड़ी, कोषाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल सर्राफ, आय-व्यय निरीक्षक अजय मास्टर, प्रचार मंत्री पं. शशांक पाठक, अनूप टैण्ट, विनोद सर्राफ, सुरेन्द्र खोना, शैलू हकीम, संजय बिजली, कृष्ण मुरारी नेता, मदनमोहन श्रीवास्तव, बांकेलाल घुंघुरू वाले, नागेन्द्र मोहन मित्तल, हेमन्त अग्रवाल, गजानन्द बजाज, दिनेश चन्द सदर, मुकेश खंडेलवाल एडवोकेट आदि सहित अनेक गणमान्य व वरिष्ठजनों ने पूजन किया। तत्पश्चात श्रीराम, जानकी, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न , हनुमानजी, ब्रह्माजी, शिवजी आदि के मुकुट श्रंगार पोशाक, धनुष बाण, गदा, त्रिशूल आदि का विधिवत पूजन आचार्य गोविन्द गोस्वामी, प्रणव गोस्वामी एवं लीला स्वामी अनिल कुमार शर्मा ने कराकर स्वरूप व पात्रों का वर्ण बंधन किया। पूजन व्यवस्था में श्रंगार संयोजक उमेश बिजली वालों व विष्णु शर्मा, रमेश किस्सो ने सहयोग दिया। इसके बाद सायं 5 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान गेट नंबर तीन (गोविंद नगर) से श्रीगणेशजी की भव्य शोभायात्रा में सर्वप्रथम सभा की जीप, तासे, बैनर, ऊॅट परदौसा, घोड़ा पर झंडा था। इसके पीछे गणेश जी, नरसिंह, शिव शक्ति बैण्ड, बांके बिहारी, अखाड़ा माँ कैला देवी, महाकाल, प्रिन्स बैण्ड, पंचमुखी हनुमान, महाराष्ट ढोल, गिर्राज महाराज, प्रकाश बैण्ड, राधारमण की झांकी थी। इस झांकी के आगे राधे-राधे कीर्तन मण्डल था। कीर्तन मंडल के पीछे चॉंदी के विशाल सिंहासन पर श्रीराम, जानकी, भरत, लक्ष्मण, शत्रुध्न, हनुमान के साथ रथ पर विराजमान होकर अपनी अद्भुत छटा से भक्तों को सम्मोहित कर रहे थे। शोभायात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर आरती व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.