हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने शनिवार को सौ फुटा रोड से पापड़ी चौराहा और वैष्णोदेवी मंदिर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के आगे रखे सामान को जब्त कर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखवाया गया और 9 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह के निर्देशन में नगर निगम की टीम ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे से सौ फुटा रोड से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की। टीम ने दुकानों के आगे रखीं कुर्सियां, टेबल, तख्त, पट्टे, साइन बोर्ड जब्त किए। रोड पर खड़े ठेली वालों के चालान काटे और उन्हें हिदायत दी है कि वह मार्ग पर दोबारा खड़े न हों। फुटपाथ के अंदर ही खड़े होकर सामान बेचें। ठेलों से 9 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। सौ फुटा से पर्यटन सुविधा केंद्र और उसके आसपास के क्षेत्र में भी टीम ने रेहड़ी पटरी और ठेलों वालों को हटाया। इसके बाद नगर निगम की टीम रमणरेती मार्ग से लेकर वैष्णो देवी मंदिर तक पहुंची। मंदिर के सामने गलत तरीके से खड़ी ठेलों और रेहड़ियों को व्यवस्थित तरीके से कतारबद्ध खड़ा कराया। टीम में नगर निगम कार्यालय प्रभारी श्रीगोपाल वशिष्ठ, सफाई निरीक्षक सुभाष चंद्र, गोपाल शर्मा, रॉबिन एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
