• Tue. Feb 17th, 2026

ट्रक लूट के मामले में आरोपी की 34 लाख की संपत्ति कुर्क

ByVijay Singhal

Oct 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ ववि6 सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में फ्रिज से भरे ट्रक को लूटने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। शनिवार को एसडीएम व सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ गांव नगला उटावड़ पहुंचकर आरोपी की 34 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने मुनादी कराई। इसके साथ ही कब्जे में लिए गए मकान, पुश्तैनी जमीन की खरीद फरोख्त पर भी रोक लगा दी। आरोपी जुबैर पुत्र अली मोहम्मद निवासी निवासी नगला उटावड़ की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को एसडीएम श्वेता सिंह, सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर कब्जे में ले लिया। डीएम ने संपत्ति का रिसीवर छाता एसडीएम को नियुक्त किया है। सीओ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि जुबैर गांव छोड़कर फरार है। एसडीएम श्वेता सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के बीच पहुंचकर इस संबंध में मुनादी करा दी गई है। हुआ ये की गौतमबुद्ध नगर के थाना जहांगीर क्षेत्र के टंकी वाला मोहल्ला निवासी चालक कैलाश 9 नवंबर 2022 को अपने सह-चालक राजू निवासी दुकडिया मोहल्ला हुड्डा सेक्टर-2 पलवल के साथ लाजिस्टक ट्रांसपोर्ट फरीदाबाद के ट्रक में फरीदाबाद से एक कंपनी के फ्रिज लेकर ग्वालियर जा रहा था। राजमार्ग पर गांव अजीजपुर के पास बदमाशों ने ओवरटेक कर हथियारों के बल पर रोकने के बाद चालक, क्लीनर को बंधक बना लिया और ट्रक लूट ले गए। बदमाश ने खरौट के पास चालक को फेंक दिया और ट्रक को मेवात की ओर ले गए। पुलिस ने ट्रक को मेवात क्षेत्र से बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि शातिर जुबैर फ्रिज से भरे ट्रक लूट के मामले में शामिल था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.