• Tue. Feb 17th, 2026

वृंदावन के चैतन्य बिहार इलाके में इको स्पोर्ट कार में आग लगने से मचा हड़कंप

ByVijay Singhal

Oct 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 34 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में चलती कार हादसे का शिकार हो गई। कार में आग लगने के कारण वह जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। हादसे में गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। शनिवार की शाम को वृंदावन के चैतन्य बिहार इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां एक चलती इको स्पोर्ट्स कार में आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। चैतन्य बिहार इलाके के बुर्जा गांव निवासी राजकुमार यादव अपनी इको स्पोर्ट्स कार संख्या UP 85 AR 4430 से किसी काम से कहीं जा रहे थे। राजकुमार यादव पंचकुला भवन के पास पहुंचे ही थे कि तभी उसमें से धुआं निकलता दिखाई दिया। जिसे देख राजकुमार ने कार रोक कर खड़ी की और वह उसमें से कूदकर बाहर निकले ही थे तभी उसमें अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने कुछ ही देर में पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों में घिरी कार को देख मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल की टीम ने कड़ी माशक्त के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार जलकर खाक हो गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.