हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद के थाना छाता क्षेत्र के एक गांव में पराली जलाने से रोकने गई राजस्व विभाग की टीम को व अपने आप को जिंदा जलाने का प्रयास करने वाले किसान और उसके साथियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। इस मामले के मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तहसीलदार छाता के मुताबिक़ ग्राम ऐंच तहसील छाता में पराली जलाने की घटना सैटेलाइट से प्राप्त सूचना के आधार पर ज्ञात होने के उपरान्त स्थलीय जाँच हेतु क्षेत्रीय लेखपाल को भेजा गया था। उस दिन सांय लगभग 7 बजे क्षेत्रीय लेखपाल दिनेश कुमार, लेखपाल आलोक रंजन लेखपाल व सचिव मौहम्मद रफीक ग्राम ऐंच में पराली जलाने वाले स्थान पर पहुँचे। नायब तहसीलदार कोसीकलां भी लगभग रात्रि 8 बजे मौके पर पराली जलाने की घटना स्थल पर पहुँच गये। ग्राम ऐंच के खसरा संख्या 94 रकवा 3.635 हे0 पर पराली जलाने की घटना की पुष्टि हुई। राजस्व टीम के पहुँचने से पूर्व ही सम्बन्धित खसरा संख्या के काश्तकार अपने साथियों के साथ लाठी डण्डे व केरोसिन (मिट्टी का तेल) लेकर खड़ा था।
राजस्व टीम के पहुँचते ही मौके पर उपस्थित किसान बृजकिशोर उर्फ कूकू पुत्र हुकम सिंह निवासी ऐंच ने राजस्व टीम को गाली देते हुये अपने ऊपर केरोसिन डालकर स्वयं को जलाने की कोशिश की तथा रोकने पर उसने क्षेत्रीय लेखपाल के कपड़ों पर भी केरोसिन डाल दिया। मौके पर बृजकिशोर उर्फ कूकू व उसके साथ अन्य लगभग 10 व्यक्तियों ने भद्दी-भद्दी गाली/ अभद्रता/ उपद्रव किया और राजस्व टीम पर लाठी डण्डों से हमला किया तथा सरकारी वाहन को भी लाठी-डण्डे लेकर रोक लिया। राजस्व टीम वमुश्किल उपद्रवियों को काफी समझाकर व अनुरोध करके वमुश्किल जान बचाकर निकले।
थाना कोसीकलां में आपराधियों के विरूद्ध धारा 147, 278, 332, 341, 353, 504 भा०दं०सं० के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज करा दी गई है। प्रभारी निरीक्षक ने संबंधित उपद्रव/ अभद्रता करने वालो को गिरफतार भी कर लिया है।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes