हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 7 अक्टूबर 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने मथुरा मंडी में मंडी सचिव के कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता
टोपी पहनकर जय जवान जय किसान भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद किसानों को जीने दो बाबा टिकैैत अमर रहे के नारे लगाते हुए मंडी सचिव के कार्यालय पहुंचे यहां पर करीब 1 घंटे तक जमकर प्रदर्शन किया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह गावर वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवान दास निषाद ने संयुक्त रूप से कहा मंडी में तुलाई के नाम पर व्यापारी किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं मंडी सचिव कुंभकरण की नीद सो रहे हैं मंडी में किसान अपना धान बेचने के लिए आते हैं ₹3400 रूपे कुंतल के धान को 25 00 के रेट में खरीदा जाता है उसके बाद 900 ग्राम की बोरी 1 किलो में काटी जाती है 400 ग्राम धान प्रति कुंतल पर किसाान छोड़ता है उसके बाद व्यापारी द्वारा नमी के नाम पर 1 किलो धान किसानों का काट लिया जाता है उसके बाद व्यापारी द्वारा पेमेंट किया जाता है जिससे देश का अन्नदाता दुखी है मंडी सचिव को सारे घटना कम से 2 दिन पहले अवगत कराया गया था। लेकिन मंडी सचिव ने इस और कोई कार्रवाई नहीं की जिससे किसान नेताओं में रोष है किसान अपना अनाज जब मंडी में लेकर आते हैं तो उनका अनाज खुले आसमान के नीचे डालना पड़ता है। किसानों के अनाज के लिए टिन सेट की व्यवस्था होती थी लेकिन पूरी मंडी में किसानों के लिए टिन सेट माल रखने को नहीं है मंडी में किसानो को पीने का पानी भी अपने पैसे से खरीदते हैं मंडी में किसानों के पीने के लिए पानी की व्यवस्था भी नहीं है अगर किसान रात को अपना माल लेकर के आए तो उनके ठहरने के लिए भी कोई टिन सेट नहीं है।
इस संबंध में मंडी सचिव को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ किसान आज भी मंडी में व्यापारियों के उत्पीड़न से परेशान है। इस मौके पर प्रमुख रूप से युवा महानगर अध्यक्ष सलीम खान सुनील चौधरी जनसेवक वृंदावन नगर उपाध्यक्ष विनोद निषाद परसोत्तम फैजान कुरैशी अंकित मोहन शिशुपाल आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
