• Wed. Feb 18th, 2026

यमुनापार थाने के अंतर्गत महिला ने लगाया फंदा, मौत

ByVijay Singhal

Oct 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र के जमुना विहार में एक महिला ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सिवलेश (30) पत्नी रिंकू निवासी जमुना विहार, जमुनापार तीन बच्चों की मां थी। मायका आगरा के फाउंड्री नगर इलाके में है। 2007 में सिवलेश की शादी रिंकू के साथ हुई थी। वाकया दोपहर एक बजे करीब का है। महिला का पति ऑटो चलाने गया था। बच्चे स्कूल गए हुए थे। तभी उसने साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई। स्कूल से लौटे बच्चों ने मां को फंदे पर लटका देख शोर मचा दिया। आसपास के लोग जुट गए। पुलिस व महिला के पति को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारा गया। इंस्पेक्टर सूरज प्रकाश शर्मा के अनुसार अभी तक की जांच में आत्महत्या के पीछे का कोई भी कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार मृतक महिला के बच्चों से बात की गई, जिसमें सामने आया, सिवलेश ने सुबह पति और बच्चों के लिए नाश्ता बनाया था। उस समय घर में माहौल सामान्य था। महिला का उसके पति से विवाद का भी कोई कारण अभी तक सामने नहीं आया है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। ऐसे में हो सकता है कि आर्थिक तंगी आत्महत्या का कारण रही हो।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.