• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा। नगर आयुक्त को सफाई व्यवस्था के निरीक्षण में मिली खामियां , दो अधिकारियों का वेतन काटने के आदेश

Byvijay.singhal1233

Oct 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा महानगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक का स्पष्टीकरण जारी करते हुए 1 दिन का वेतन रोकने के आदेश किये है। नगर आयुक्त का कहना है कि मथुरा वृंदावन में सफाई व्यवस्था उत्तम दर्जे की रहनी चाहिए क्योंकि यहाँ बड़ी तादाद में बाहर से तीर्थ यात्री आते है। गंदगी देखकर मथुरा की छवि खराब होगी। हमारा पूरा फोकस सफाई पर रहना चाहिए। नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा आज प्रात: औरंगाबाद से पुलिस लाइन होते हए पुराना बस अड्डा, होलीगेट से भरतपुर गेट होते हुए डीग गेट तक, भूतेश्वर तिराहा से कृष्णा नगर होते हुए गोवर्धन चौराहा तक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान औरंगाबाद क्षेत्र में दुकानों के बाहर अत्यधिक गंदगी पाई गई जिस पर उन्होंने जोन प्रभारी औरंगाबाद के विरुद्ध स्पष्टीकरण निर्गत करते हुए 1 दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। इसी तरह पुराना बस अड्डा पर निरीक्षण के दौरान गंदगी पाई गई एवम क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक स्थल पर अनुपस्थित मिले जिस पर क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक का स्पष्टीकरण जारी करते हुए 01 दिन का वेतन बाधित किये जाने के निर्देश दिए गए इसके उपरांत होली गेट का निरीक्षण किया गया। वहां उनको सफाई निरीक्षक महेश काजू द्वारा जानकारी दी गयी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.