• Thu. Feb 19th, 2026

भारत को विकसित देश बनाएंगे व्यापारी : मुरारी अग्रवाल

ByVijay Singhal

Oct 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महानगर को अग्रसेन मय करने के लिए अग्रबन्धुओं ने कमर कस ली है महानगर की प्रख्यात सामाजिक संस्था अग्रबन्धु सभा मथुरा द्वारा 19 अक्टूबर को अग्रसेन चौराहा मसानी से निकलने वाली अग्रसेन शोभायात्रा में 18 राजकुमार सफेद सजे घोड़ों पर निकलेंगे वहीं शोभायात्रा के मार्ग में रेड कार्पेट बिछाया जाएगा। अग्रबन्धुओं की अग्रपत्रिका का विमोचन अग्रसेन चौक स्थित भामाशाह सभागार में हुए भव्य समारोह में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी अग्रवाल ने करते हुए कहा कि व्यापारी समाज देश को विकसित बनाने को कमर कस चुका है जिसका नतीजा है कि देश में जीएसटी संग्रह के रिकॉर्ड टूट रहे है। उन्होंने कहा कि हमको अग्रसेन के समाजवादी सिद्धान्त पर चलते हुए दूसरों की मदद करना नहीं छोड़ना चाहिए और भारत को आत्मनिर्भर देश बनाना चाहिए।
सभा के महामंत्री अवधेश डब्बू ने बताया कि 19 अक्टूबर को 500 महिलाओं के साथ लालदरवाजा से भव्य मंगल कलश यात्रा निकलेगी और सुबह 9 बजे अग्रसेन चौक पर भावांजलि महोत्सव होगा। 19 अक्टूबर को शोभायात्रा और 20 को विशाल महिला सम्मेलन से जयंती का समापन होगा। इससे पूर्व सभा के अध्यक्ष किशोर भरतिया की अध्यक्षता में हुए अग्रपत्रिका विमोचन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुरारी अग्रवाल ने किया।
इस मौके सभा के संस्थापक विपिन किरोड़ी सर्राफ मुख्य संयोजक संजय अग्रवाल कंबल वाले मुख्य शोभायात्रा संयोजक अनमोल विसावर संयोजक अशोक कुमार आढ़ती सुरेश चन्द्र दोना पत्तल वाले मुख्य संयोजक चंदा राजकुमार सर्राफ़ डीआरएस माधव अग्रवाल प्रवीण दाल वाले मितेश बंसल वंशीधर अग्रवाल डॉ डी डी गर्ग भगवान स्वरूप अग्रवाल सुरेश अग्रवाल महिला सभा की लता अग्रवाल रिंकी बंसल शिल्पी शोरा आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.