• Thu. Feb 19th, 2026

मथुरा में हाईवे पर रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी का किया स्वागत

ByVijay Singhal

Oct 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने भरतपुर में एक दिवसीय चुनावी दौरा के बाद आगरा-दिल्ली हाईवे पर मंडी चौराहे पर हाईवे प्लाजा के सामने स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं से भेंट की जहां छात्र ब्रज महासचिव हर्ष चौधरी ने व ब्रज छात्र अध्यक्ष विशवेंद्र चौधरी, रालोद के युवा कार्यकर्ता ने जोरदार स्वागत किया व किसान मजदूर जिंदाबाद जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाए। महासचिव हर्ष चौधरी ने बताया कि जंयत चौधरी युवा किसानों के नेता है। किसानों की लडाई के लिये हमेशा आगे रहते है।
इस अवसर पर सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी, जिला अध्यक्ष राजपाल भारंगर, युवा जिला अध्यक्ष अमित गुर्जर, पीतम सिंह प्रमुख, युवा ब्रज अध्यक्ष उमेश चौधरी, पूर्व अध्यक्ष बाबू लाल, ठाकुर कुंवर नरेंद्र सिंह, अनूप चौधरी, ठाकुर अतुल सिसोदिया, पूर्व प्रधान भिक्की सिंह, सुरेश भगत, निशांत चौधरी, हरवीर नाहरवार, सौरव आजाद, हर्ष सोलंकी, धीरज चौधरी, अनिल पचहरा, गौरव तोमर, प्रदीप चौधरी, हेमराज गुर्जर आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.