• Thu. Feb 19th, 2026

मथुरा वृंदावन की सड़कों पर निकले नगर आयुक्त, अतिक्रमण हटाओ अभियान में वसूले 13 हजार रुपए

ByVijay Singhal

Oct 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा वृंदावन में बढ़ती जाम की समस्या को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम दोनों ही गंभीर हो चले हैं जिसके चलते आज वृंदावन और मथुरा के प्रमुख सड़क मार्गों पर नगर आयुक्त के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान निगम की टीम ने जुर्माने के तौर पर 13000 हजार रु वसूले। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने अभियान के दौरान दुकानदारों से अपील की कि वह सड़क पर अपना सामान नहीं रखें। उन्होंने निरंतर अलग-अलग क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की बात कही है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी के नेतृत्व में शहर के स्टेट बैंक चौराहे से भूतेश्वर तिराहा, होली गेट से लेकर डीग गेट तक एवम वृंदावन में प्रेम मंदिर रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुकान के सामने सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों का समान जब्तीकरण के साथ-साथ जुर्माने की कार्रवाई की गई वही स्थाई अतिक्रमण करने वालो को एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने हेतु चेतावनी दी गई। मार्गों पर अवैध रूप से विज्ञापन होर्डिंग्स तथा मार्ग के किनारे लगे खोखे एवं धकेल को हटवाया गया एवम जब्त किया गया। अभियान के अंर्तगत कुल 13000 रुपए का जुर्माना किया गया। कार्यवाही के दौरान अपर नगर आयुक्त क्रान्ति शेखर सिंह अनिल कुमार उप नगर आयुक्त मयंक यादव सहायक नगर आयुक्त डीके सिंह प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल देवेंद्र गुहानी और राजेश निरीक्षक क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक नगर निगम की प्रवर्तन टीम सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.