हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा वृंदावन में ट्रैफिक पुलिस की नाकामी की वजह से नासूर बनती जा रही जाम की समस्या से अजीज आ चुके व्यापारियों ने चौक बाजार में धरना दिया। आक्रोशित व्यापारियों का कहना है कि ई रिक्शा की वजह से जाम की समस्या बनी रहती है जिसके कारण पैदल निकलना भी दुश्वार हो गया है। जाम की समस्या से त्रस्त हो चुके व्यापारियों ने बुधवार को शहर के व्यस्ततम बाजार चौक बाजार में धरना प्रदर्शन किया। चौक बाजार,डोरी बाजार,स्वामी घाट,विश्राम घाट इलाके के व्यापारी एकत्रित हुए और फिर उन्होंने नारेबाजी करते हुए यातायात पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। जाम की समस्या मथुरा में नासूर बन गई है। यहां जाम से परेशान व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद कर दी और फिर धरना देते हुए प्रदर्शन किया। भीड़ वाले इलाकों ई रिक्शा के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसकी वजह से पैदल निकलना दुश्वार हो गया है। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संयुक्त महामंत्री रामचंद्र खत्री ने बताया कि शहर में जाम से स्थानीय नागरिक त्रस्त हैं। यहां जाम का प्रमुख कारण ई रिक्शा है। व्यस्त बाजार में ई रिक्शा चालक अपने ई रिक्शा को ले आते हैं। जिसकी वजह से जाम लगा रहता है। दुकानों पर ग्राहक नहीं रुक पाते। इसी से परेशान हो कर यह धरना प्रदर्शन किया। यातायात प्रबंधन के लिए मथुरा में ट्रैफिक पुलिस के एसपी, सीओ,निरीक्षक और अन्य यातायात पुलिस कर्मी हैं। लेकिन इसके बावजूद भी मथुरा वृंदावन में बेहतर यातायात की व्यवस्था नहीं बन पा रही। यातायात पुलिस ई रिक्शा पर अंकुश लगाने में नाकाम नजर आ रही है। शहर के हर तिराहा, चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी नजर तो आते हैं लेकिन वह यातायात को व्यवस्थित करते नहीं नजर आते।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
