• Fri. Feb 20th, 2026

श्मशान में चिता पर करा रहे स्वार्थ की सिद्धि तंत्र-मंत्र का सामान मिलने पर खुल रही पोल

ByVijay Singhal

Oct 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर कस्बा के समीप यमुना किनारे श्मशान में तंत्र मंत्र से जुड़े कुछ लोग चिता पर स्वार्थ की सिद्धि कर रहे हैं। बालक की चिता पर तंत्र-मंत्र का सामान मिलने पर कथित तांत्रिक की पोल खुल रही है। समीपवर्ती गांव के एक बालक की बीमारी के चलते शुक्रवार को मृत्यु हो गई थी। सुरीर के समीप यमुना किनारे श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। शनिवार सुबह स्वजन चिता की राख प्रवाहित करने गए, तो वहां चिता पर तंत्र- मंत्र का सामान देख उनका माथा ठनक गया। पता चला कि तंत्र मंत्र के सामान को सुरीर में एक दुकान से एक व्यक्ति खरीद कर ले गया था। बालक की चिता पर तंत्र मंत्र को लेकर स्वजन सशंकित हो गए। उन्होंने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर तंत्र मंत्र करने वाले का पता लगाने की मांग की। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने एक तांत्रिक के माध्यम से चिता पर तंत्र मंत्र की क्रिया कराई थी। उक्त व्यक्ति को बुलाकर ग्रामीणों द्वारा पूछताछ की गई, तो पहले तो वह गुमराह करने लगा। लेकिन बाद में उसकी बातों से पता चला कि सट्टे के लकी नंबर के लालच में मांट क्षेत्र के कथित तांत्रिक के कहने पर श्मशान में चिता पर तंत्र मंत्र की क्रिया कराई जा रही है। बताते हैं कि कथित तांत्रिक तंत्र-मंत्र की क्रिया कर लकी नंबर के जरिये कई लोगों को पैसा दिलवा चुका है। चिता पर तंत्र-मंत्र की क्रिया की क्षेत्र में काफी चर्चा है। इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जिसकी जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.