• Sun. Feb 15th, 2026

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 100 वर्ष आयु मतदाताओं सम्मानित करने के निर्देश

ByVijay Singhal

Oct 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 01 अक्टूबर/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 अक्टूबर 2023 अंतराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर शतायु ( 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके) मतदाताओं को जिला निर्वाचन अधिकारी / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / बूथ लेवल ऑफिसर्स के माध्यम से सम्मानित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
आज दिनांक 1 अक्टूबर, 2023 को अन्तराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर श्री योगानन्द पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी, मथुरा द्वारा कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में प्रातः 10 बजे 84 – मथुरा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाता श्रीमती कुन्ती देवी पत्नी शिवदत्त शास्त्री निवासी वृन्दावन, श्रीमती सुषमा देवी पत्नी श्री राकेश निवासी वृन्दावन, श्रीमती सुखदेई पत्नी श्री टुण्डी निवासी मुडेसी एवं श्री चोखेलाल पुत्र श्री कुन्दन सिंह निवासी पालीखेड़ा को एक-एक शॉल, एक–एक मोमेन्टो, मुख्य चुनाव आयुक्त का संदेश एवं मिठाई वितरण कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री अशोक कुमार डिप्टी कलेक्टर, श्री राजकुमार भास्कर डिप्टी कलेक्टर, श्रीमती ऊषा सिंह तहसीलदार सदर, श्री कृष्ण कुमार कश्यप सहा0 जिला निर्वाचन अधिकारी, श्री राकेश कुमार शर्मा नायब तहसीलदार, श्री मोहन सिंह सोलंकी ए.आर. के. सदर आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.