• Sat. Feb 14th, 2026

ठा. श्रीराधा दामोदर मंदिर पहुंचे श्रीहिन्दू तख्त हरिद्वार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार

ByVijay Singhal

Sep 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में सेवाकुंज क्षेत्र स्थित प्राचीन ठाकुर श्रीराधा दामोदर मंदिर में श्रीहिन्दू तख्त, हरिद्वार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार ने सपरिवार पधारकर ठा. श्रीराधा दामोदर लाल जू महाराज के दर्शन किए।साथ ही मन्दिर की चार परिक्रमा करके श्रील प्रभुपाद महाराज की मूल भजन कुटीर, रसोई घर एवं पंच तत्व के भी दर्शन किए।
मन्दिर के वरिष्ठ सेवायत आचार्य करुण कृष्ण गोस्वामी महाराज ने उन्हें मन्दिर का महात्म्य बताते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य देहरी पूजन करवाया।
श्रीहिन्दू तख्त, हरिद्वार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार ने
मन्दिर की विजिटर बुक में श्रीराधा दामोदर मन्दिर, वृन्दावन के वर्तमान स्वरूप को अति प्रशंसनीय बताते हुए लिखा कि ये मन्दिर वास्तविक रूप से देव भूमि है।
इस अवसर पर मंदिर के सेवायत आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी महाराज ने पवन कुमार को ठाकुरजी चित्रपट, प्रसादी माला भेंट कर एवं पटुका ओढ़ाकर सम्मानित किया।तत्पश्चात उन्होंने मन्दिर प्रांगण में परिवार सहित प्रसादम ग्रहण किया।
इस अवसर पर सेवायत आचार्य तरुण कृष्ण गोस्वामी, आचार्य पूर्णचंद्र गोस्वामी, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, प्रमुख समाजसेवी पण्डित बिहारीलाल वशिष्ठ, डॉ. राधाकांत शर्मा आदि की उपस्थिति विशेष रही।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.