• Sat. Feb 14th, 2026

किसानो की हरे चारे की ट्रैक्टर ट्राली नो एंट्री के नाम पर रोके जाने के संबंध में एसपी यातायात को सोंपा ज्ञापन

ByVijay Singhal

Sep 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 30 सितंबर 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने कलेक्टी पहुंच कर महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवान दास निषाद के नेतृत्व में वृंदावन मैं नो एंट्री के नाम पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा किसानो की हरे चारे की  ट्रैक्टर ट्राली  नो एंट्री के नाम पर रोके जाने के संबंध में एसपी यातायात से मुलाकात कर ज्ञापन सोपा।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के वरिष्ठ नेता
गजेंद्र सिंह गावर महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी युवा महानगर अध्यक्ष सलीम खान वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवान दास निषाद ने संयुक्त  रूप से कहा वृंदावन के और पास गांव में किसान अपने खेतों में चरी बाजारा वरसीन हरा चारा करते हैं जिसको वेचने के  लिए वृंदावन आना पड़ता है लेकिन नो एंट्री के नाम पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा किसानों से अभद्र व्यवहार किया जाता है किसानो का हरा चारा वृंदावन तक पहुंचने में  किसानों को बहुत दिक्कत आती है जिसकी शिकायत कई बार ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रशासन को की जा चुकी है लेकिन अव भी हरा चारा लाने में काफी दिक्कत होती है नो एंट्री के नाम पर किसानों के साथ अभद्र व्यवहार हो रहा है जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए किसानों के लिए समय निर्धारित किया जाए या फिर रूट निर्धारित किया जाए ।
एसपी यातायात ने किसान नेताओं से कहा किसी भी नो एंट्री पर किसानों के साथ अभद्र  व्यवहार नहीं किया जाएगा जल्द ही इस समस्या का निस्तारण किया जाएगा यह भरोसा एसपी यातायात ने किसान नेताओं को दिया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से नगर प्रभारी फैजान कुरैशी वृंदावन नगर उपाध्यक्ष विनोद निषाद लुकट बिहारी निषाद  युवा नेता परसोत्तम निषाद विष्णु तोमर आदि मौजूद थे।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.