• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा में 2 जगह बदमाशों से मुठभेड़:बलदेव में 2 लुटेरों को लगी गोली,

ByVijay Singhal

Sep 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ में 3 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ में घायल बदमाशों में से 2 लुटेरे हैं तो एक बदमाश पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। मुठभेड़ में घायल तीनों बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आगे एक-एक कर दोनों मुठभेड़ के बारे में बताते हैं। थाना कोसी क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात पुलिस का कुख्यात इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। 16 दिसंबर 2016 को कोसी कस्बा में व्यापारी कृष्ण पाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 7 साल से हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश गोपाल फरार चल रहा था। कोसी पुलिस और स्वाट टीम को सूचना मिली कि हत्या की वारदात में फरार 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश गोपाल कोटवन की तरफ से गोपाल बाग नहर की पटरी से कोसी आ रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वहां जब पुलिस ने गोपाल को आता देखा तो उसे सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायर किया, जिसमें एक गोली गोपाल के पैर में लग गई। वह घायल हो गया। पुलिस ने गोपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आए इनामी बदमाश गोपाल ने पुलिस को बताया कि वह कभी उज्जैन, कभी हरिद्वार, ऋषिकेश और केदारनाथ में रहकर फरारी काट रहा था। गोपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने गोपाल के पास से 315 बोर का तमंचा और 4 कारतूस बरामद किए। आरोपी पर थाना कोसी में 11 मुकदमे दर्ज हैं। शुक्रवार की देर रात पुलिस की दूसरी मुठभेड़ बलदेव क्षेत्र में हुई। यहां SOG टीम और थाना पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। इसमें 2 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे ने पुलिस के आगे समर्पण कर दिया। बलदेव में हुई मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों ने 21 अगस्त 2023 को बाइक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस को बदमाशों की तलाश थी। शुक्रवार की रात को जब पुलिस दौलतपुर अंडर पास के नीचे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइक पर तीन बदमाश आते दिखाई दिए। जिनसे पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस से हुई मुठभेड़ में गौरव निवासी नंदूगढ़ी और अनुज सिंह निवासी गढ़ी सहीराम गोली लगने से घायल हो गए। जबकि मंजीत शर्मा निवासी नंदूगढ़ी ने समर्पण कर दिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से 2 लूटी हुई बाइक, एक मोबाइल, 3 तमंचा और 12 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस से हुई मुठभेड़ में गौरव निवासी नंदूगढ़ी और अनुज सिंह निवासी गढ़ी सहीराम गोली लगने से घायल हो गए। जबकि मंजीत शर्मा निवासी नंदूगढ़ी ने समर्पण कर दिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से 2 लूटी हुई बाइक, एक मोबाइल, 3 तमंचा और 12 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.