• Fri. Feb 13th, 2026

बदमाशों ने सिहोरा गांव में बोला धावा, दो घरों को बनाया न‍िशाना; एक को ग्रामीणों ने पकड़ा

ByVijay Singhal

Sep 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बावरिया गिरोह के आधा दर्जन बदमाशों ने गांव सिहोरा में धावा बोल दिया। बदमाशों ने दो घरों को निशाना बनाया। एक मकान में लूटपाट करने के बाद बदमाश पड़ोसी मकान में घुस गए। यहां सो रहे स्वजन के कमरे की बाहर से कुंडी बंद कर दी। इसके बाद बदमाश लूटपाट करते इससे पूर्व ही आभास पर बाहर सो रहे पति ने शोर मचा दिया। भागते बदमाशों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। शरीर पर काला तेल लगा होने के चलते वह छूटकर भागते समय नाले में गिर गया। उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया है। पकड़ा गया बदमाश हाथरस का बताया गया है। पुलिस बावरिया गिरोह का सदस्य होने से अभी इनकार कर रही है। जमुनापार थाना के गांव सिहोरा में आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया। रात डेढ़ बजे बदमाश सबसे पहले गोविंदा के घर में घुस गए। यहां से नकदी आदि सामान कब्जे में करने के बाद बदमाश पड़ोसी रमेश छौंकर के घर में घुस गए। बदमाशों ने सो रहे स्वजन के कमरे की बाहर से कुंडी बंद कर दी। आहट पर रमेश की पत्नी जाग गईं और उन्होंने जंगल से झांक कर देखा तो बदमाश थे। इस पर उन्होंने बाहर बरामदे में सो रहे पति को फोन कर बदमाशों की जानकारी दी।
पति ने शोर मचाया तो ग्रामीण जाग गए। पकड़े जाने के डर से बदमाश भागने लगे। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक को पकड़ लिया। भागने की कोशिश में बदमाश छूटकर नाले में गिर गया। ग्रामीणों ने बदमाश को पीआरवी पुलिस के सिपुर्द कर दिया। जमुनापार थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया, पकड़ा बदमाश अमरजीत निवासी सिकंदराराऊ हाथरस बताया है। ग्रामीणों ने बताया बदमाश बावरिया गिरोह के हैं। पकड़ा बदमाश शरीर पर काला तेल लगाए थे। पुलिस का कहना है कि पकड़े बदमाश के बारे में जानकारी की जा रही है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि यह बावरिया गिरोह का सदस्य है या नहीं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.