• Fri. Feb 13th, 2026

साइबर क्राइम मामले में पार्षद की गिरफ्तारी को मुद्दा बनाएगी सपा, आज आएगा प्रतिनिधिमंडल

ByVijay Singhal

Sep 30, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल

मथुरा। सपा पार्षद मुन्ना मलिक और उनके दो साथियों को फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने के मामले गिरफ्तार के करने को सपा अब मुद्दा बनाएगी। पूरे मामले की जांच के लिए प्रदेश नेतृत्व ने विधायक कमाल अख्तर की अगुवाई में 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नियुक्त किया है, जो शनिवार को पहुंचेगा। पिछले दिनों सपा पार्षद और दो अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपितों के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई की जा रही है। सपा का आरोप है उन्हें पुलिस ने बेरहमी से पीटा और फिर फर्जी मुकदमे में जेल भेज दिया। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने विधायक कमाल अख्तर के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन किया है।कमेटी में ठाकुर किशोर सिंह, अनीश राजा,राम करन निर्मल,अजित सिंह,रितु गोयल, राजन रिजवी, रणवीर धनगर,तनवीर अहमद,अबरार हुसैन, जागेश्वर प्रधान और आजाद बेग को शामिल किया गया है। महानगर अध्यक्ष रितु गोयल ने बताया प्रतिनिधि मंडल पूरे मामले की शनिवार को जांच करने आ रहा है। जांच रिपोर्ट Branch नेतृत्व को सौंपी जाएगी। उनका कहना है कार्रवाई के बहाने सपा नेता को पीटा गया और उन पर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज हुआ। अब गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर उनका मकान पुलिस गिराना चाहती है।

7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.