हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मिस यूनिवर्स ब्रिटेन 2023, जेसिका पेज मथुरा पहुंचीं। उन्होंने वाइल्ड लाइफ एसओएस के हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र का दौरा किया। यहां उन्होंने NGO की देखरेख में रह रहे हाथियों के साथ दिन बिताया। उन्होंने कहा कि हाथियों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार को लेकर जागरुकता होनी चाहिए। ग्रुप में शामिल मिस इंटरनेशनल यू.के 2023 का खिताब जीतने वाली अलीशा कोवी के साथ-साथ हैरियट लेन और क्लाउडिया टॉड भी शामिल थीं, जो मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2023 प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट रहीं। इस दौरान ग्रुप को केंद्र में बचा कर लाए गए हाथियों के इतिहास को समझने का अवसर मिला। NGO के प्रयासों की बदौलत इन हाथियों को दुर्व्यवहार और क्रूरता से मुक्त जीवन जीने का दूसरा मौका मिला है। ग्रुप ने हाथी देखभाल विशेषज्ञों और पशु चिकित्सकों की वाइल्डलाइफ एसओएस टीम के साथ जानकारी के लिए अलग अलग सत्रों में भाग लिया। भारत में एशियाई हाथियों को बचाने में सामने आने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों के बारे में जानकारी की। इसके बाद उन्होंने बचाए गए हाथियों की चिकित्सा आवश्यकताओं को समझने के लिए हाथी अस्पताल परिसर का भी दौरा किया। जेसिका पेज ने कहा,”वाइल्डलाइफ एसओएस के हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र की यात्रा एक गहरा अनुभव था। मैं सभी से संस्था के कैंपेन रिफ्यूज टू राइड’ का समर्थन करने का आग्रह करती हूं। मेरा मानना है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है विशेष रूप से हाथियों को बेहतर जीवन प्रदान करने के लिए। मैं सभी से केंद्र का दौरा करने का आग्रह करती हूँ। वाइल्डलाइफ एसओएस की सचिव गीता शेषमणि ने कहा कि जेसिका पेज और उनके साथी केंद्र आए थे। सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि बहुत कम लोगों को यह एहसास है कि पर्यटकों को सवारी कराने वाले हाथी कभी जंगली थे। जिन्हें बाद में अपने झुंड से अलग कर दिया गया। पर्यटकों को सवारी कराने के लिए हाथी को प्रशिक्षित करने का एकमात्र तरीका उन्हें लगातार दर्द और डर में रखना है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
