• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा में बृजवासी मिठाई वाला के चार कर्मचारियों को हमलावरों ने किया पीट-पीट कर अधमरा, तीन गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Sep 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद के सबसे बडे मिष्ठान विक्रेता बृजवासी मिठाई वाला के चार कर्मचारियों को अज्ञात हमलावरों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया है। तीन कर्मचारी गंभीर घायल है जिनको अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। ये सभी कर्मचारी नये बस स्टैण्ड के पास ऑउटलेट सैंट्रम में कार्यरत है। बृजवासी सैंट्रम होटल के मैनेजर योगी को काफी चोट आई है, उनके दांत टूट गये है। अरविंद, मुकुल की हड्डी टूटी है। शरीर पर काफी घाव के निशान है। हमलावरों के बारे में किसी को जानकारी नही है। होटल के एक स्टाफ ने बताया कि गुरुवार रात्रि हम जैसे ही अपने रेस्टोरेंट को बंद करके महौली रोड के नुक्कड पर पहुंचे थे कि चार लड़को ने हमको रोक लिया। हम कुछ पूछते उससे पूर्व ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी, हमारे विरोध करने पर हमलावरों ने फोन करके अपने दस-पन्द्रह साथी बुला लिए। फिर सबने मिलकर ईंट, लाठियों से हमारी बुरी तरह सड़क पर गिराकर पिटाई की। हमारे एक साथी के गले की सोने की चैन एक हमलावर ने अपनी जेब में रख ली। मारपीट की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर आ गई। उसने भागते तीन हमलावरों को पकड़ लिया। समीप के एक गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है, पुलिस उसका परीक्षण कर रही है। तीन कर्मचारियों के दस-दस शरीर पर टांके आये है। घायल कर्मचारियों का कहना है कि हमलावर शराब के नशे में थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नही हो पाया कि स्टाफ की इतनी बुरी तरह पिटाई क्यूं की गई। पुलिस की गिरफ्त में आये युवक सुरीर टप्पल हाथरस के रहने वाले बताये जाते है। सूत्रों के मुताबिक ये सभी संभवत : बी एस ए इंजिनियर कालेज के छात्र है वही आसपास रहते है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.