• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा वृंदावन नगर निगम में तैनात सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल और डी के सिंह की होगी विदाई

Byvijay.singhal1233

Sep 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शासन ने कासगंज और कन्नौज जनपद में तैनात दो डिप्टी कलेक्टर मथुरा वृंदावन नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात किये है। सूत्रों का कहना है कि अब यहां से स्थानांतरणधीन सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल और डी के सिंह की अब विदाई हो सकती है।
कासगंज में तैनात 2013 बैच की पीसीएस अधिकारी कल्पना सिंह चौहान को शासन ने मथुरा-वृन्दावन नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात किया है। कासगंज में वह करीब 9 माह से तैनात थी। उससे पूर्व नोएडा ऑथरिटी और कौशाम्बी में तैनात रही है। इनके अलावा कन्नौज में तैनात डिप्टी कलेक्टर राकेश कुमार त्यागी को भी सहायक नगर आयुक्त के पद पर मथुरा वृंदावन नगर निगम में स्थानांरित किया गया है। बांदा जनपद नि. कल्पना सिंह चौहान ने मथुरा में अपनी तैनाती को बिहारी जी का आर्शीवाद बताया है। उनकी तैनाती के आदेश मथुरा नगर निगम में आ गए है।
7455095736
0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.